Aaj Ka Rashifal 24 दिसंबर 2023: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष राशि :जीवन में कोई ठोस व्यावासायिक स्थिति आपकी बन रही है। धनार्जन  हो रहा है। कुटम्बों में वृद्धि हो रही है। प्रेम-संतान वृद्धि के तरफ है। 

वृषभ राशि : आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। नायक-नायिक की भांति चमकते रहेंगे। जहां जा रहे हैं, वहां मौजूदगी दर्ज हो रही है। स्वास्थ्य अच्छा है। 

मिथुन राशि : मन चिंतित है। खिन्न है। ओवर केलक्युलेशन में है। अज्ञात भय सता रहा है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी लगभग ठीक है। 

कर्क राशि : आय के नए-नए मार्ग प्रशस्त हो रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान में अपनापन है। भाग्य साथ है। 

सिंह राशि : कोर्ट-कचहरी में विजय, पिता का साथ, व्यापारिक विस्तार ,स्वास्थ्य बहुत अच्छा, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार बहुत अच्छा है। 

कन्या राशि : भाग्यवश काम बनेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। परिस्थियां अनुकूल हो चुकी हैं। बस थोड़ा अभी स्वास्थ्य नरम-गरम है। 

तुला राशि : बचकर पार करें। कोई रिस्क ना लें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार शनै-शनै आगे बढ़ रहा है। 

वृश्चिक राशि : आनंददायक जीवन, नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़, पारिवारिक स्थिति सुदृढ़ और पर्सनल लाइफ , प्रेम वगैरह की लाइफ भी बहुत अच्छी चल रही है। 

धनु राशि : स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शत्रु परास्त होंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। थोड़ी विघ्न-बाधा रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम।

मकर राशि : भावनाओं पर काबू रखकर निर्णय लेंगे, तो अच्छा होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। 

कुंभ राशि : भूमि और वाहन की खरीदारी संभव है। घर में कुछ उत्सव संभव है। स्वास्थ्य अच्छा है। 

मीन राशि : पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। 

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3