Aaj Ka Rashifal 25 December 2023: सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य



मेष: आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। शारीरिक मानसिक पीड़ा से आप परेशान रहेंगे। साथ ही किसी काम में आपका मन नही लगेगा। इसके अलावा व्यापार के काम से आपको बाहर भी जाना पड़ सकता है। 

वृष: आज के दिन आप कहीं बाहर यात्रा पर जा सकते हैं, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। काम की अधिकता के कारण आप कमजोरी महसूस कर सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार में विरोधी वर्ग से हानि उठानी पड़ सकती है।

मिथुन:आज आप कोई वाद-विवाद में फंस सकते हैं, पारिवारिक कलह से दूर रहें। व्यवसाय में पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है।

कर्क: आज आपको व्यवसाय में किसी परिचित के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी लम्बी यात्रा पर न जाएं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक कलह से दूर रहें। कोई नया काम शुरू न करें।

सिंह: आज के दिन आप अच्छा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से आपका मिलना होगा, उनका मार्ग दर्शन जीवन के लिए लाभकारी रहेगा। आज आपको व्यापार आदि में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। साथ ही परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

कन्या: आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कोई नया वाहन, मकान आदि खरीद सकते हैं। किसी अपने के घर मांगलिक कार्यक्रम में जाना होगा। साथ ही किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा।

तुला: आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खान-पान पर नियंत्रण रखें। कहीं बाहर न जाएं। किसी को बड़ी रकम उधार पर न दें। व्यापार में किसी पुराने सहयोगी के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

वृश्चिक: आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। किसी काम के चलते आपको लम्बी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। 

धनु: आप आज किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में मांगलिक कार्य होंगे। मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। 

मकर: आज आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार मे पुराने साथियों से आपको धोखा मिल सकता है। 

कुम्भ: आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में नए संबंध स्थापित होंगे। नौकरी वालों की पदोन्नति हो सकती है। परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। 

मीन: आज आप किसी विशेष शख्स के आने से प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही किसी परिचित से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। 

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3