वरमाला के बाद दुल्हन हुई प्रेमी संग फरार, देखता रह गया दूल्हा



भागलपुरः बिहार के भागलपुर के कजरैली के रहने वाले पद्दू शाह के पुत्र प्रकाश शाह की शादी सनहोला के तारण में तय हुई थी। लड़का तिथि के अनुसार 27 तारीख को शादी के लिए सनहौला पहुंचा। शादी की रस्म की अदायगी भी हुई। वरमाला भी हुआ। जब विवाह का समय आया तो दुल्हन घर से फरार हो गई। उसके बाद पूरा माहौल ही बदल गया। काफी देर हंगामा हुआ। दूल्हे को बिना दुल्हन के ही वापस आना पड़ा।

उसके परिजन वहीं रुक गए। तभी लड़के के सगे संबंधी उसके लिए दूसरी लड़की को ढूंढने लगे। फिर कहलगांव के लड़की से शादी तय हुई। इसको लेकर जब मंदिर के संस्थापक जयनारायण कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दरअसल उस दूल्हे की शादी तय हुई थी लेकिन दुल्हन भाग गई। जिसके बाद दूसरे लकड़ी से शादी तय हुई।

यहीं नाथनगर के मनसकामना नाथ मंदिर में शादी हुई। हमलोगों ने सभी कागजात लेकर शादी 28 नवंबर को शादी करवाई। इस दौरान लड़का पक्ष व लड़की पक्ष के परिजन भी मौजूद थे। 


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3