ASHTAH
Ballia: अक्षत कलश यात्रा रथ पहुंचा सिकन्दरपुर, हुआ भव्य स्वागत
Sunday, December 24, 2023
Edit
सिकन्दरपुर, बलिया। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला का भव्य मंदिर बनने के बाद 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देशभर में आयोजित की जा रही अक्षत कलश यात्रा रविवार को सिकन्दरपुर पहुंची। सिकन्दरपुर पंहुचे अयोध्या के श्री राम कलश का बस स्टैंड पर लोगों ने पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत किया। जैसे है कलश यात्रा बस स्टैंड पंहुचा। इसके बाद शहनाई की धुन व श्रीराम के जयघोष के बीच स्वागत किया गया।
इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। इस दौरान वाद्य यंत्रों से कलश यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा का आयोजन समन्यवक अजय सिंह व सह समन्यवक आकाश तिवारी व रमेश गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। कलश को सरस्वती शिशु मंदिर में स्थित बाबा अदभुत नाथ मंदिर पर स्थापित किया गया।
अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जयसवाल, विजय जायसवाल, लालबचन तिवारी, अरविंद राय, डॉ उमेशचंद, डॉक्टर आशुतोष गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, प्रयाग चौहान, शशि दुबे, ओपी यादव, मनोज जायसवाल, अविनाश मिश्रा, नथुन प्रसाद, मनोज मोदनवाल, भिखारी लाल पटवा आदि शामिल रहे।
Previous article
Next article