BALLIA
बलिया एसपी ने पुलिस लाइन से दस दरोगाओं को अलग अलग थानों पर दी तैनाती
Sunday, December 17, 2023
Edit
बलिया। जनपद की पुलिसिंग दुरुस्त करने के लिए बलिया एसपी एस आनंद ने पुलिस लाइन में तैनात दस दरोगाओं को विभिन्न थानों पर भेजा है। एसपी ने पुलिस लाइन से दरोगा राजेंद्र प्रसाद को उभांव थाना और विनोद कुमार को रसड़ा थाना भेजा है। जबकि राजेश कुमार प्रभाकर को थाना नरही अंतर्गत बलिया के सीमावर्ती कोरंटाडीह पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया है।
साथ ही पुलिस ने गंगासागर मिश्र को गड़वार, प्रमोद कुमार सिंह को नरही, नागेंद्र कुमार सिंह को चितबड़ागांव, सलाम शेख को सुखपुरा, अरविंद सिंह को चितबड़ागांव, राकेश कुमार सिंह को दोकटी और रामशरण यादव को बांसडीहरोड थाना पर भेजा है।
Previous article
Next article