बीजेपी नेता को महिलाओं ने दौड़ा-दौड़ाकर चप्पलों से पीटा​​​​​​​, बोलीं-ये भाजपा की सरकार है, नंगा करके मारेंगे

 


ललितपुर। जिले के थाना जखौरा के विकास खंड जखौरा परिषद में आपदा प्रबंधन की बैठक होनी थी। इसमें शामिल होने के लिए बीजेपी महिला मोर्चा की पदाधिकारी और जखौरा मंडल के महामंत्री पहुंचे थे। तभी महिला मोर्चा की मंडल पदाधिकारी भी वहां पहुंच गईं। इस दौरान किसी बात को लेकर महिलाओं की बीजेपी नेता से कहासुनी हो गई। इसके बाद महिलाओं ने महामंत्री की कॉलर पकड़ ली और उनको पीटना शुरू कर दिया।

महिलाओं ने नेता के कपड़े फाड़ दिए। वह किसी तरह बचकर से भाग निकले। महिलाओं का कहना है कि महामंत्री ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसके बाद हम लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।


इस संबध में भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा, '' मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। CO सदर अभय नारायण राय ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दिए गए हैं।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3