CRIME
Ballia: शहर कोतवाली पुलिस ने पाक्सो एक्ट के आरोपी को घनश्याम नगर से किया गिरफ्तार
Sunday, December 31, 2023
Edit
बलिया: शहर कोतवाली पुलिस ने पाक्सो एक्ट के आरोपी को घनश्याम नगर से रविवार की दोपहर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी का नाम कृष्णा सिंह पुत्र मंजीत सिंह निवासी कृष्णानगर है। आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था।
इसबीच रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी घनश्याम नगर में खड़ा है, तभी पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी कृष्णा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि आरोपी कृष्णा सिंह के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था।
जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। रविवार की दोपहर मुखबिर की सूचना पर आरोपी कृष्णा सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कृष्णा सिंह को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
Previous article
Next article