दिवंगत सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की शवयात्रा में उमड़ा हुजूम



बलिया। जनपद के समाजवादी पार्टी के दिवंगत जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की रविवार को लखनऊ में मार्ग दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, जिनका शव उनके पैतृक गांव विसुकिया लाया गया। जहां से सोमवार को दिवंगत सपा जिलाध्यक्ष का शवयात्रा निकाली जो सपा जनपदीय कार्यालय बलिया पहुंची। शवयात्रा में में हजारों लोग शामिल हुए। सपा जनपदीय कार्यालय पर लोगों ने अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित किया। 

फिर शव यात्रा टीडी कालेज पहुंची, जहां छात्रनेताओं ने अपने पुरातन छात्र नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किया। काफी गमगीन माहौल में लोग जब तक सूरज चांद रहेगा, राजमंगल का नाम रहेगा... इत्यादि नारेबाजी करते रहे। राजमंगल यादव का व्यक्तित्व कितना विशाल था, यह सोमवार को उनकी शव यात्रा में दिखा। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलावा शव यात्रा में शुभचिंतकों का हुजूम उमड़ा था। इसमें शिक्षक और छात्र बड़ी संख्या शामिल थे में थे।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3