पति के पैर में बांधा बिजली का तार और लगा दिया करंट, मौत के बाद दो दिन शव के साथ सोई पत्नी
UP: यूपी की ताजनगरी आगरा में पत्नी ने पति के पैर में बिजली का तार बांधकर करंट दौड़ा दिया। करंट लगने से पति की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। पति की मौत के बाद शव रखकर दो दिन तक घर में ही बंद रही। आगरा के सदर क्षेत्र के नगला काछियान में नीरज अपनी पत्नी प्रीति और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। वह आगरा कैंट स्टेशन पर वेंडर का काम करता था। पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति शराब पीने का आदी था।
वह अपनी पत्नी को रोज परेशान करता था। इससे परेशान होकर उसने पति के पैर में बिजली के तार बांध दिए और करंट लगा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह शव से दुर्गंध आने लगी। पत्नी ने कमरे का ताला लगाया और चाबी लेकर थाने पहुंच गई। बताया कि उसने पुलिस को बताया कि पति की हत्या कर दी है। शव घर में बंद है। पुलिस महिला के घर पहुंची। ताला खोला तो अंदर नीरज का शव पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।