दुल्हन करती रही इंतजार, घर से भागा दूल्हा बाद में बारात लेकर पहुंचा तो जमकर हुई मारपीट



UP। रामपुर में अजीमनगर थाना क्षेत्र में दिन की बारात रात को पहुंची तो हंगामा हो गया। खफा लड़की पक्ष ने दूल्हे की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख आरोपी मौके से खिसक लिए। पुलिस ने दूल्हे के पिता को हिरासत में ले लिया है।

अजीमनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को मैरिज हॉल में शादी का कार्यक्रम था, जिसमें दो बारात को आना था। एक बारात तो तय समय के मुताबिक मैरिज हॉल पहुंच गई। लेकिन दूसरी बारात करीब चार बजे तक नहीं पहुंची। इस दौरान संपर्क साधा तो मालूम हुआ दुल्हा घर से भाग चुका है। 

शाम तक बारात नहीं पहुंची तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस हरकत में आई तो दूल्हे की तलाश शुरू हो गई। गांव से कुछ दूर गन्ने के खेत के पास दूल्हा पकड़ा गया। करीब एक दर्जन बारातियों के साथ दूल्हा घर से ससुराल को चल दिया। रात करीब 9 बजे बारात मैरिज हॉल पर पहुंची तो हंगामा हो गया। 

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3