TRENDING
पत्नी के गुटखा खाने की आदत से परेशान पति ने पुलिस से की शिकायत
Monday, December 25, 2023
Edit
आगरा। आगरा में पति-पत्नी के बीच झगड़े का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां ताजगंज थाने पहुंचे पति ने पत्नी की पुलिस से शिकायत की। पति ने कहा, "शादी से पहले साथ जीने-मरने की कसम खाती थी, लेकिन गुटखा खाने के कारण अब उसकी जिंदगी नरक बन गई है।"
जानकारी के अनुसार, दोनों की शादी 6 महीने पहले हुई थी। पति को पता चला कि उसकी पत्नी को गुटखा खाने की लत है। उसने पत्नी को समझाया, लेकिन वह घुंघट में छिपकर गुटखा खाती रही। झगड़ा इस कदर बढ़ा कि पति ने पत्नी को मायके भेज दिया।
इसके बाद मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। समझौता होने के बाद पति अपनी पत्नी को वापस घर ले गया, लेकिन पत्नी ने गुटखा खाना नहीं छोड़ा। इससे तंग आकर पति रविवार को ताजगंज खाने पहुंचा और साथ रहने से मना कर दिया।
Previous article
Next article