Ballia: जिलाधिकारी ने सभी निकायों के अध्यक्ष व ईओ के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में की बैठक



Ballia: 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के अनुसार नगर निकायों से प्राप्त प्रस्तावों के संबंध में ज़िलाधिकारी रविंद्र कुमार ने सभी निकायों के अध्यक्ष व ईओ के साथ मंगलवार की दोपहर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। 

उन्होंने एक-एक निकाय में प्रस्तावित कार्यों के बारे में जानकारी लेने के साथ संबंधित अध्यक्ष से उसकी आवश्यकता पर चर्चा करने के बाद कार्यों का अनुमोदन किया। वहीं कुछ कार्यों को पुनः संशोधित प्रस्ताव अगली बैठक में रखने के निर्देश दिए। ज़िलाधिकारी ने कहा कि शुद्ध पेयजल, सफ़ाई आदि से संबंधित आवश्यक कार्यों पर धनराशि का सदुपयोग किया जाए। उन्होंने सभी अध्यक्षों से कहा कि अपनी निकाय को बेहतर बनाने के लिए ऐसा कार्य प्रस्तावित कराएं, जिससे धनराशि का पूरी तरह सदुपयोग हो। 

नगर पालिका क्षेत्र में जल उपचार कार्य में खर्च के विवरण के बारे में ज़िलाधिकारी ने कड़ाई से पूछताछ किया। कहा कि इसमें सत्यापन भी कराएं। सरकारी धन का कहीं भी दुरुपयोग हुआ तो जवाबदेही तय कर बड़ी कार्रवाई होगी। प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ज़ोर दिया। इसके बाद नगर पालिका रसड़ा के प्रस्तावित कार्य के बारे में जानकारी ली। 

बैठक में प्रभारी अधिकारी नगर निकाय सीआरओ त्रिभुवन, नगर पालिका बलिया अध्यक्ष मिठाई लाल, नगर पंचायत सहतवार की अध्यक्ष सरिता सिंह, मनियर की अध्यक्ष ऋतु देवी, बांसडीह के सुनील सिंह सहित अन्य निकाय के अध्यक्ष व ईओ मौजूद रहे।


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3