CRIME
जानलेवा इश्क: पहले को पता चला तो दूसरे को दी खौफनाक मौत, शव न पहचान सका कोई
Tuesday, December 26, 2023
Edit
नई दिल्ली। विकासपुरी इलाके में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में पड़ोसी ने युवक की हत्या कर दी। आरोपी का पड़ोस में रहने वाली एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक भी उस लड़की से नजदीकियां बढ़ाने लगा था।
इस बात की जानकारी होने पर आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को उसके दोस्त के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान विकास नगर निवासी पवन तिवारी (35) और उसके दोस्त उत्तम नगर निवासी पवन सिंह (24) के रूप में हुई है।
Previous article
Next article