IND vs SA: साउथ अफ्रीका की धरती पर भारत ने दूसरी बार जीती सीरीज



IND vs SA: भारत ने तीसरे और आखिरी निर्णायक मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया। पार्ल में खेले गए आखिरी वनडे मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 78 रनों से मात दी। भारत की तरफ से संजू सैमसन ने शतकीय पारी खेली थी।

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने दो विकेट जल्दी खो दिए थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले रजत पाटीदार 22 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, साई सुदर्शन भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। वह मात्र 10 रन बनाकर हेंड्रिक्स के शिकार बने। कप्तान केएल राहुल ने 21 रन का योगदान दिया। 

तिलक वर्मा 52 रन बनाकर आउट हो गए। संजू सैमसन ने 114 गेंद पर 108 रन की पारी खेली। अंत में रिंकू सिंह ने 27 गेंद पर 38 रन की पारी खेली। भारत ने निर्धारित ओवर में 8 विकेट पर 296 रन बनाए। बी हेंड्रिक्स को तीन विकेट मिले।

भारत के 297 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत ठीक रही। पहले विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी हुई। टोनी डी जोर्जी ने एक छोर पर संभलकर खेलते हुए 81 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से सभी पांचों गेंदबाजों को विकेट मिले। अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। दक्षिण अफ्रीका की टीम 45.5 ओवर में 218 रन पर सिमट गई।


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3