बच्चों के विवाद में नवविवाहिता की घर में घुसकर गाेली मारकर हत्या



Crime: मैनपुरी में शुक्रवार शाम बच्चों के विवाद में एक नवविवाहिता की घर में घुसकर गाेली मारकर हत्या कर दी गई। पहले तो दो पक्षों में मारपीट हुई। इसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसमें दूसरे पक्ष की नवविवाहिता को गोली लग गई। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत को गई। वहीं दो लोग घायल हैं। उन्हें भर्ती कराया गया है। हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इसके साथ ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

मामला औछा थाना के गांव अंतपुर का है। यहां संदीप कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। बगल में उनके ताऊ हरिश्चंद्र का घर है। मृतक युवती के चाचा जय सिंह ने बताया, ''10 तारीख को घर के बाहर हमारी भतीजी मुस्कान (13) चबूतरे को लीप रही थी। इसी दौरान हरिश्चंद का लड़का उसके ऊपर से निकलने लगा। जब हमारी बच्ची ने मना किया, तो वह उससे अभद्रता करने लगा। गला पकड़कर उसको पीटा। जिसको लेकर उन्होंने डायल-112 को सूचना दी।''

पुलिस दोनों पक्षों को समझाकर लौट गई। पुलिस घर से करीब 200 मीटर ही निकल पाई होगी, तभी हरिश्चंद के परिजनों ने हमारे घर की महिलाओं के साथ फिर से मारपीट शुरू कर दी। जिसकी सूचना पुलिस को तत्काल फोन से दी गई। इसके बाद पुलिस पहुंची और हरिश्चंद के घर के 3 लोगों को पकड़ कर साथ थाने ले गई।''

जय सिंह ने बताया, ''पुलिस ने अगले दिन सुबह आपस में राजी नामा करने के लिए दोनों पक्ष को थाने बुलाया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद वह लोग घर लौट आए। इसके बाद पुलिस ने रात में करीब 10 बजे हरिश्चंद्र के परिजनों को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया।

इसके बाद शुक्रवार शाम यानी कल हरिश्चंद घरवाले के साथ मेरे भतीजे संदीप के घर पहुंचे। वहां फिर से लड़ाई शुरू कर दी। वो लोग गाली-गलौज देने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद हरिश्चंद्र फायरिंग करने लगे।

एक गोली मेरी भतीजी जूली (25) को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गई। ताबड़तोड़ हो रही फायरिंग और अफरा-तफरी के बीच संदीप और एक अन्य घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान जूली ने दम तोड़ दिया।''


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3