एकतरफा प्रेम को स्वीकार नहीं करने पर नाबालिग लड़की की गोली मारकर हत्या

 


पटना। पटना के मसौढ़ी में दिनदहाड़े एक 17 साल की लड़की की हत्या कर दी गई। कारण बस इतना था कि उसने एक सनकी का प्यार कबूल नहीं किया था। इतनी सी बात पर सनकी ने दिनदहाड़े उसे गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, स्थानीय लोगों ने लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, हत्यारे की तलाश में छापेमारी चल रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल जा रहा है। जल्द ही हत्यारे की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3