POLITICS
समाज सेवी योगेश्वर सिंह के निर्देश पर जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़ों का हुआ वितरण
Monday, December 25, 2023
Edit
सिकंदरपुर, बलिया। तहसील क्षेत्र के रुद्रावार गांव में सोमवार की सुबह समाज सेवी योगेश्वर सिंह के निर्देश पर पुष्कर राय 'मोनू' के नेतृत्व में जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। जिसमें ठंड को देखते हुए दो दर्जन से अधिक गांव के गरीब, मजदूर, असहाय तथा जरूरतमंदों के बीच गर्म वस्त्र का वितरित किया गया। पुष्कर राय 'मोनू' ने बताया कि योगेश्वर सिंह का निर्देश है कि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति ठंड से परेशान न रहे तथा उसकी जरूरत की सारी चीज उसे उपलब्ध कराई जाए।
इस दौरान प्रमुख रूप से पंकज मिश्रा, राजेश राय नेता जी, विश्वजीत राय, मनई गोड़, नन्द जी गोड़, छोटेलाल वर्मा, कन्हैया सोनार, जितेंद्र वर्मा, हरिशंकर पासवान, भोला अंसारी, छिटकन ठाकुर, हंसनाथ प्रजापति आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
Previous article
Next article