राष्ट्रीय विकास समाज पार्टी के गाजीपुर जिला के जिलाध्यक्ष बने विवेक यादव

 


Ghazipur: राष्ट्रीय विकास समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पांडेय ने विवेक यादव को गाजीपुर जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। बलिया में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दिया। बताया कि गाजीपुर का जिलाध्यक्ष विवेक यादव को नियुक्त किया गया है। 

इस दौरान विवेक यादव ने जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर राष्ट्रीय विकास समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पांडेय को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उनमे दिखाई है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। 

इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय निषाद, प्रदेश सचिव अविनाश निषाद, जिला उपाध्यक्ष बलिया सुदामा पांडेय, जिला उपाध्यक्ष बलिया पंकज पांडेय,  युवा जिलाध्यक्ष बलिया रिंकू शर्मा तथा सुशील पांडेय आदि मौजूद रहे।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3