CRIME
STATE
UTTAR PRADESH
3 भाइयों ने फांसी लगाई, 2 की गई जान, भाई ने हथेली पर लिखा- घर की लाज रखना...
Friday, December 29, 2023
Edit
UP: संभल में 3 सगे भाइयों ने फांसी लगा ली। इसमें 2 की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर है। वह ICU में एडमिट है। एक भाई के हथेली पर सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है-घर की लाज रखना, राम राम...। बताया जा रहा है कि घर में रह रहे 2 छोटे भाइयों में झगड़ा हुआ था। उन्हें समझाने के लिए बड़ा भाई पंजाब से घर लौट रहा था।
...लेकिन घर पहुंचने से पहले ही एक भाई की मौत और दूसरे के फंदा लगाकर जान देने की खबर मिली। इससे बदहवास होकर उसने गांव के स्टेशन पर उतरते ही पड़ोसियों को फोन किया। कहा-मैं फंदा लगाने जा रहा हूं। आकर डेडबॉडी उठा ले जाना।
इसके बाद उसने हाथ में सुसाइड नोट लिखा और फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस को जब इसकी सूचना मिली, तब तक परिवार दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार कर चुका था। तीनों भाइयों की उम्र 19 से 22 साल के बीच है।