बस से उतरकर सड़क पार कर रही तीन महिलाओं को वाहन ने कुचला, मौत



Accident : भरतपुर के हलैना थाना इलाके में सुबह करीब पांच बजे एक अज्ञात वाहन ने तीन महिलाओं को कुचल दिया, जिसमें तीनों महिलाओं की मौत हो गई। तीनों महिला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली थीं। सुबह करीब पांच बजे बस को ड्राइवर ने झालाटाला के पास टॉयलेट करने के लिए रोका तभी बस से मुन्नी (50), सरोज (55), विमलेश (56) निवासी बुलंदशहर टॉयलेट के लिए सड़क पार कर रही थीं, इसी दौरान तेज रफ्तार से एक वाहन आया और महिलाओं को कुचलते हुए निकल गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को हलैना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस महिलाओं के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। महिलाओं के परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3