BALLIA
बांसडीहरोड थाना की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित को बांसडीहरोड तिराहे से किया गिरफ्तार
Thursday, January 4, 2024
Edit
Ballia: बांसडीहरोड थाना की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को गुरूवार की दोपहर बांसडीहरोड तिराहे से गिरफ्तार किया। जिससे आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के लिए चालान कर दिया। पुलिस की माने तो उपनिरीक्षक मुन्नालाल यादव क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि थाने में दर्ज पॉक्सो एक्ट के वांछित बांसडीहरोड तिराहे के पास खड़ा है।
जो कहीं भागने के फिराक में हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वांछित अभियुक्त मुकेश कुमार साह पुत्र नन्दकिशोर साह निवासी रामगढ़ गंगापुर थाना हल्दी को गिरफ्तार किया। जिसको आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के लिए चालान कर दिया।
Previous article
Next article