ACCIDENT
Ballia: तेज रफ़्तार ट्रैन की चपेट में आया एक व्यक्ति, गई जान
Friday, January 5, 2024
Edit
Ballia: उभांव थाना के तुर्तीपार रेल पुल के पास तेज रफ्तार ट्रेन से कटकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही शुक्रवार की सुबह उभांव थाना से टंगुनिया पुलिस चौकी इंचार्ज पंकज सिंह भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत हालत में बिखरे शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के शिनाख्त का प्रयास तेज कर दिया है। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है और घटनास्थल के पास पुलिस ने चार बीयर का केन बरामद किया हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि नशे की हालत में उक्त व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर सो गया था। जिसके कारण किसी ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि घटनास्थल के पास मृतक का क्षत विक्षत शव करीब 100 मीटर तक फैला हुआ था। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक मफलर स्वेटर और शर्ट पैंट पहने हुए था। कोहरे के कारण घटना की जानकारी लोगों को देर से हुई। जिसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई तेज कर दिया।
Previous article
Next article