Aaj Ka Rashifal 03 जनवरी 2024: पढ़िए दैनिक राशिफल
मेष राशि :शत्रुहन योग का निर्माण होगा। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। थोड़ा स्वास्थ्य में डिस्टर्बेंस बना रहेगा।
वृषभ राशि : मानसिक पीड़ा मिल सकती है। बच्चों के सेहत को लेकर के थोड़ा मन परेशान रहेगा। प्रेम में तू-तू,मैं-मैं का संकेत हैं। विद्यार्थी गण असमंजस की स्थिति में पड़े रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा।
मिथुन राशि : घरेलू सुख बाधित रहेगा। गृह-कला के शिकार होंगे। भूमि और वाहन की खरीदारी में डिस्टर्बेंस महसूस करेंगे।
कर्क राशि : नाक-कान और गला की परेशानी हो सकती है। अपनों के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। कोई नए व्यापार की शुरुआत अभी न करें। जो भी आपने डिजाइन कर रखा है, उसको रोककर रखें।
सिंह राशि : धन हानि का संकेत है। कहीं निवेश मत करिएगा। जुबान पर नियंत्रण रखिए, नहीं तो कुटुम्बों में हलचल मच जाएगी। स्वास्थ्य ठीक है, थोड़ा ऊपर-नीचे रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी और व्यापार भी अच्छा है।
कन्या राशि : ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। मन नकारात्मक सोच में फंसा रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक है और व्यापार भी ठीक रहेगा।
तुला राशि : नेत्र विकार, सिर दर्द, अज्ञात भय, मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक है और व्यापार भी ठीक-ठाक रहेगा।
वृश्चिक राशि : अज्ञात भय सताएगा। प्रेम में तू-तू,मैं-मैं,यात्रा में कष्ट, आर्थिक स्थिति में काफी उतार-चढ़ाव रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार मध्यम रहेगा।
धनु राशि : कोर्ट-कचहरी से बचें। पैतृक-संपत्ति में विवाद हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम, क्योंकि सीने में विकार हो सकता है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार मध्यम रहेगा।
मकर राशि : मान-हानि के संकेत हैं। थोड़ा-सा बचकर पार करिएगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। यात्रा में कष्ट संभव है।
कुंभ राशि : चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार ठीक है।
मीन राशि : अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी से कटुता बढ़ सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम है।