Aaj Ka Rashifal 07 जनवरी 2024: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। जीवन साथी के साथ अच्छा जीवन गुजरेंगे। स्वास्थ्य बढ़िया, प्रेम संतान बहुत अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी। मन प्रफुल्लित रहेगा। 

वृषभ राशि- शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गुण,ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य नर्म गर्म, प्रेम संतान बहुत अच्छा, व्यापार भी बहुत अच्छा। 

मिथुन राशि- लिखने पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। बस प्रेम में तू तू मैं मैं से बचें। 

कर्क राशि- स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। गृह कलह के संकेत हैं। थोड़ा घरेलू चीजों को शांत होकर के निपटाएं। 

सिंह राशि- व्यवसाय की स्थिति मजबूत होगी ।स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संतान बहुत अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। 

कन्या राशि- धन का आवन बढ़ेगा। कुटुंबो में वृद्धि होगी। निवेश करने से थोड़ा बचें। धन हानि के संकेत हैं। प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। 

तुला राशि- सितारों की तरह चमकेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा।

वृश्चिक राशि- अज्ञात भय सताएगा। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम संतान अच्छा है। 

धनु राशि- यात्रा में लाभ होगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। 

मकर राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कुछ अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। गणेश जी को प्रमाण नाम करते रहें। 

मीन राशि- बस एक दिन और थोड़ा सा समय जोखिम वाला रह गया है। वहां धीरे चलाएं। किसी भी तरह का रिस्क न लें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार भी मध्यम। 

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3