Aaj Ka Rashifal 10 जनवरी 2024: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष राशि- यात्रा में कष्ट संभव है। अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम, संतान की स्थिति सही है। 

वृषभ राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा।

मिथुन राशि- अपने स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम, संतान सामान्य। 

कर्क राशि- शत्रु परास्त होंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार अच्छा रहेगा। 

सिंह राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक के रखें। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं संभव। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। 

कन्या राशि- घरेलू सुख बाधित। गृह-कलह। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है। 

तुला राशि- अपनों के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। आपको भी नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। 

वृश्चिक राशि- धन-हानि के संकेत हैं। पूंजी का निवेश मत करिएगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। 

धनु राशि- ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक है। 

मकर राशि- धन-हानि के संकेत हैं। कर्ज की स्थिति आ सकती है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सरकारी तंत्र का भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। 

कुंभ राशि- आय के स्तोत्र बढ़ेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसै आएंगे। यात्रा लगभग कष्टकारी होगी। प्रेम, संतान भी मध्यम रहेगा। व्यापार सही चलता रहेगा। 

मीन राशि- ऐसे तो व्यापार सही चलेगा लेकिन नए व्यापार की शुरुआत न करें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। 

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3