Aaj Ka Rashifal 11 जनवरी 2024: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष राशि- भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। मान-सम्मान में ठेस न लगे, इस बात का ध्यान रखिए। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। 

वृषभ राशि- बहुत बचकर पार करें। किसी तरीके का रिस्क न लें। चोट-चपेट लग सकती है। या किसी भी तरीके की परेशानी हो सकती है। 

मिथुन राशि- अपने स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार बढ़िया चल रहा है। 

कर्क राशि- शत्रु परास्त होंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा है।

सिंह राशि- भावुकता में आकर निर्णय मत लीजिएगा। नुकसान संभव है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम गति से चलेगा। 

कन्या राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी का अनुभव करेंगे। गृह-कलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम,संतान ठीक-ठाक। 

तुला राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी लेकिन अभी नए व्यापार की शुरुआत न करें। प्रेम, संतान अच्छा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम। 

वृश्चिक राशि- जुआ, सट्टा, लॅाटरी में पैसा न लगाएं। धन-हानि के संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा। 

धनु राशि- स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। प्रेम, संतान भी बहुत अच्छा नहीं रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम समय। कुल मिलाकर मध्यम समय का निर्माण हो रहा है।

मकर राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशानी उत्पन्न करेगी। अज्ञात भय सताएगा। कुछ भी चीज खोने और लॅास होने का भय है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है। 

कुंभ राशि- अचानक आय बढ़ सकती है और अप्रत्याशित घटनाएं घटेंगी। थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। 

मीन राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। कुल मिलाकर के एक अप्रत्याशित सा रहेगा जीवन में। 

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3