Aaj Ka Rashifal 14 जनवरी 2024: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष राशि- मन अप्रसन्न रहेगा, आय में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम संतान मध्यम रहेगा। व्यापार सही चलता रहेगा। 

वृषभ राशि- कोर्ट कचहरी से बचें। व्यापारिक विस्तार अभी रोक दें। व्यवसाय मध्यम रहेगा, स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम संतान मध्यम रहेगा। 

मिथुन राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। 

कर्क राशि- चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संतान मध्यम, व्यापार भी मध्यम।

सिंह राशि- अपने स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। गुदा रोग से परेशान रहेंगे। नौकरी चाकरी की स्थिति भी मध्यम रहेगी। प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात बहुत महत्वपूर्ण या मीनिंगफुल नहीं रहेगी। 

कन्या राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। पैरों में चोट चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। 

तुला राशि- मन थोड़ा सा अवसादित रहेगा। प्रेमी प्रेमिका में नोक झोक चलती रहेगी। बच्चों की सेहत को लेकर के मन परेशान रहेगा। 

वृश्चिक राशि- घरेलू सुख बाधित होगा। गृह कलह के शिकार होंगे। घर में इस तरह की कलह हो सकती है कि बाहर झगड़ा निकल के आ जाए। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी पर रोक लगा सकती है। प्रेम संतान ठीक है, व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। 

धनु राशि- नाक, कान और गला की परेशानी हो सकती है। भाइयों मित्रों के स्वास्थ्य को लेकर के मन परेशान रहेगा व्यापार की स्थिति थोड़े मध्यम रहेगी किसी के हस्तक्षेप की वजह से परेशानी का अनुभव करेंगे। प्रेम संतान अच्छा है। 

मकर राशि-  कहीं रूपए पैसे मत लगाइएगा। निवेश मत करिएगा फंस जाएगा। कुटुंबों से मत उलझिएगा और वाणी पर विराम लगाइए। 

कुंभ राशि- मन दुखी दुखी सा रहेगा। ऊर्जा का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान अच्छा है। 

मीन राशि- खर्च के अधिकता मन को परेशान करेगी। नशा में, दवा में खर्च बढ़ सकता है। इस पर विराम दीजिए। पार्टनरशिप में प्रॉब्लम दिख रही है। संतान और प्रेम की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। 

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3