INTERNATIONAL
Aditya-L1: चंद्रयान-3 के बाद भारत ने रचा एक और इतिहास, मंजिल लैग्रेंज प्वाइंट-1 पर पहुंचा आदित्य एल-1
Saturday, January 6, 2024
Edit
आदित्य एल1 के लैंग्रेज प्वॉइंट पर पहुंचने के साथ ही भारत ने स्पेस की दुनिया में एक नया इतिहास रच दिया है। आज शाम करीब चार बजे स्पेसक्राफ्ट अपनी मंजिल पर पहुंचा। अब आदित्य एल1 सूरज के तमाम राज खोलेगा। हालांकि इससे पहले इसरो कुछ और भी स्टेप्स को फॉलो करेगा। इसके बाद आदित्य एल1 सूरज की स्टडी के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। गौरतलब है कि इसरो ने आदित्य एल-1 को दो सितंबर, 2023 को लांच किया था। करीब 15 लाख किलोमीटर की यात्रा करने के बाद आदित्य आज लैंग्रेज प्वॉइंट पर पहुंच गया।
Previous article
Next article