Ballia: घर से निकले युवक पर हमला, गंभीरावस्था में भेजा गया जिलाअस्पताल



Ballia: दोकटी थाना क्षेत्र के कर्णछपरा गांव निवासी संजय सिंह सिंह उर्फ मोनू सिंह 40 वर्ष को शुक्रवार को सुबह लगभग 10 बजे दिन मे बैरिया थाना क्षेत्र के राघव सिंह के डेरा के पास उन्हीं के गांव के रहने वाले रविशंकर पांडे उर्फ झलक पांडे ने ताबड़तोड़ चाकुओं से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। संजय सिंह के अनुसार हमलावर तब तक चाकू से वार करता रहा। 

जब तक वह घायल होकर जमीन पर गिर नहीं गया। घायल के शरीर पर चाकू के छः घाव लगे हैं। यह घटना देख अगल-बगल के लोग बीच बचाव के लिए घटनास्थल पर दौड़े। तब हमलावर मौके से फरार हुआ। घटना के पीछे महिला से संबंधित पुरानी रंजिश बताई जा रही है। उक्त घायल युवक को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचा। 

जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीरावस्था में जिला  अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस बाबत पीड़ित द्वारा बैरिया थाने में रवि शंकर पांडेय उर्फ झलक पांडेय पुत्र बबन पांडेय निवासी कर्ण छपरा व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घायल संजय सिंह ने बताया कि हमें जान से मारने की पहले ही धमकी दी गई थी। जिस सम्बन्ध में मैं ने दोकटी थानाध्यक्ष मदन पटेल व दोकटी थाना के ही उपनिरीक्षक को सूचना देकर जान माल के सुरक्षा की गुहार लगाई थी। 

कल शाम को भी थानाध्यक्ष दोकटी से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। लेकिन दोकटी पुलिस ने गम्भीरता से नहीं लिया। आज हम पर बीत गई। इस बावत एसएचओ बैरिया  धर्मवीर सिंह ने बताया कि घटना स्थल हमारे थाना क्षेत्र का है। जबकि घायल व आरोपी दोकटी थाना क्षेत्र के है। तहरीर हमें मिली है। तहरीर के आधार पर प्राथमिक की दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस लगी हुई है।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3