राम लला प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त
पौष महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि, यानी 22 जनवरी के दिन श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। संध्या के समय त्रयोदशी तिथि लग जाएगी साथ ही मृगशिरा नक्षत्र भी रहेगा। मृगशिरा नक्षत्र को ज्यादातर शुभ काम के लिए श्रेष्ठ माना जाता है।
है दुर्लभ संयोग
आज ब्रह्म योग का निर्माण होगा जो सुबह 8:47 तक रहेगा। इसके बाद इंद्रयोग का निर्माण होगा, जो अगले दिन यानी 23 जनवरी की सुबह 8:05 तक रहेगा। इंद्र के दौरान ही भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। सुबह 6:56 से तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा, जो अगले दिन शाम 4:58 पर समाप्त होगा। आज अमृत सिद्धि योग का निर्माण भी हो रहा है, जो सुबह 6:56 से शुरू होकर 23 जनवरी की शाम की सुबह 4:58 मिनट तक रहेगा। दोपहर 12:11 से अभिजीत मुहूर्त की शुरुआत होगी, जो 12:54 पर समाप्त हो जाएगा। भगवान श्री राम का जन्म अभिजीत मुहूर्त में ही हुआ था। आज सुबह 7:36 तक बव करण रहेगा। इसके बाद बालक कारण योग का निर्माण होगा जो शाम 7:51 तक रहेगा।