Ballia: गिरफ्तार अभियुक्त सूर्य प्रताप सिंह तथा देवेन्द्र नाथ सिंह को पुलिस ने भेजा जेल



बलिया : दोकटी थाना क्षेत्र के धतूरी टोला में छात्रा नेहा सिंह की हत्या में नामजद सुनीता सिंह पत्नी देवेन्द्रनाथ सिंह की तलाश में पुलिस टीमें लगातार प्रयास में जुटी है। वहीं, गिरफ्तार अभियुक्त सूर्य प्रताप सिंह उर्फ उपेन्द्र सिंह उर्फ लड्डू सिंह पुत्र देवेन्द्रनाथ सिंह तथा देवेन्द्र नाथ सिंह पुत्र रामाशंकर सिंह निवासीगण धतुरी टोला, सोनकी भाट गौतम टोला, थाना दोकटी, बलिया को धारा 302, 34 भादवि के तहत पुलिस ने चालान न्यायालय किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

गौरतलब हो कि दोकटी थाना क्षेत्र के धतुरी टोला गांव में शुक्रवार की सुबह छात्रा नेहा सिंह (19 वर्ष) का खून से लथपथ शव पड़ोसी देवेंद्र सिंह के घर की छत पर एक कमरे में मिला था। युवती की कॉपी से एक नोट और व्हाट्सएप चैट भी बरामद हुआ है। मृतका के पिता विनय सिंह ने बेटी की हत्या योजनाबद्ध तरीके से करने का आरोप सूर्य प्रताप सिंह, उसके पिता दवेन्द्र नाथ सिंह व उसकी माता सुनीता सिंह पर लगाया था।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3