POLITICS
स्वामी विवेकानंद जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि होंगे प्रदेश सरकार के आयुष खाद एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु'
Thursday, January 11, 2024
Edit
सिकंदरपुर, बलिया/ सन्तोष शर्मा। बंसी बाजार स्थित ज्ञान कुंज एकेडमी के प्रांगण में आयोजित स्वामी विवेकानंद जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह एवं नमो ऐप कैंप में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के आयुष खाद एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु' होंगे।
उक्त जानकारी देते हुए पूर्व संगठन मंत्री की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व वर्तमान मंडल अध्यक्ष भाजपा आकाश तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सिकंदरपुर व वर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा संजय यादव होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक देवेंद्र सिंह करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में 1000 से अधिक प्रतिभा संपन्न छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
Previous article
Next article