ACCIDENT
घर के कमरे में ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर सो रहे 5 बच्चों की गई जान
Tuesday, January 9, 2024
Edit
दर्दनाक: अमरोहा के थाना सैद नगली क्षेत्र में घर में सो रहे 5 बच्चों की मौत हो गई। जबकि इस घटना में 2 की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बीती रात सोमवार को करीब 10 बजे सभी लोग घर के कमरे में ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर सोए थे।
करीब 32 घंटे बाद हादसे की जानकारी का पता चला। मंगलवार को शाम के करीब 6 बजे पड़ोसियों ने जब किसी तरह की चहलकदमी नहीं देखी, तब दरवाजा तोड़ा। अंदर का सीन देख पड़ोसियों के होश उड़ गए। माना जा रहा है कि दम घुटने से पांचों की मौत हुई है। फिलहाल, घटना के बाद जिले के कई अधिकारी मौके पर हैं। 2 को संभल के लिए रेफर किया गया है।
Previous article
Next article