58 जिलों में कोहरे का अलर्ट, 3 दिन में बूंदाबांदी के भी आसार



weather: यूपी में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। लखनऊ-कानपुर में घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी करीब 50 मीटर तक रह गई है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटे में सबसे ठंडा शहर अयोध्या रहा। यहां रात का तापमान 3°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने रविवार को यूपी के 58 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

लखनऊ में अमौसी स्थित मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से पछुआ हवाएं कमजोर हुई हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के ऊपर बन रहा है। 31 जनवरी तक इसके प्रभाव में आने का अनुमान है। इसके असर से यूपी के पश्चिमी हिस्से में बारिश हो सकती है। लखनऊ में भी बादलों की आवाजाही के बीच अगले 3 दिन में बूंदाबांदी के आसार हैं।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3