Ballia: कांग्रेस छोड़ बसपा में शामिल हुए जिलापंचायत सदस्य जनार्दन यादव, बढ़ी राजनीतिक हलचल

 


बलियाः प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य और बेल्थरारोड में वार्ड संख्या 28 के जिलापंचायत सदस्य जनार्दन यादव अब कांग्रेस छोड़कर बसपा में शामिल हो गए। आजमगढ़ मंडल के पूर्व प्रभारी बिक्रमा मौर्य के साथ लखनऊ पहुंचकर जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस नेता जनार्दन यादव ने लखनऊ में पार्टी सुप्रिमो से मुलाकात की। जिनके निर्देश पर आजमगढ़ मंडल के पूर्व प्रभारी बिक्रमा मौर्य, गोरखपुर आजमगढ़ मंडल के मुख्य कोआर्डिनेटर और एमएलसी विजय प्रताप, गोरखपुर आजमगढ़ मंडल के मुख्य कोआर्डिनेटर और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर, मुख्य मंडल कोआर्डिनेटर आजमगढ़ गौरी शंकर आचार्य के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। 

एमएलसी ने बसपा का झंडा देकर उन्हें पार्टी में शामिल किया। जिसकी जानकारी मिलते ही रविवार को क्षेत्रीय स्तर पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई। वहीं पार्टी में खुशी व्याप्त हो गया। बसपा नेता विनोद सेहरा, सत्यप्रकाश जायसवाल, श्रवण भारती समेत अनेक बसपा नेताओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जनार्दन यादव के पार्टी में शामिल होने से संगठन को काफी मजबूती मिलेगी।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3