मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 662 जोड़ों का विवाह सकुशल संपन्न



बलिया: बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के हल्दीरामपुर गांव के श्रीलाल मणि ऋषि इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। 

भव्य समारोह में कुल 662 जोड़ों का विवाह सकुशल संपन्न हुआ। जिन्होंने साथ जीने मरने के संकल्प के साथ अग्नि के समक्ष सात फेरे लिए। जिसमें 648 का  विवाह और 14 का निकाह किया गया। 

इस समारोह में भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद और मंत्री दानिश आजाद अंसारी बाराती बनकर डोली में बैठे दूल्हा के साथ पहुंचे। जिनका भाजपा नेता छट्ठू राम, भाटपार रानी विधायक सभाकुंवर, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव, रसड़ा महंत कौशलेंद्र गिरी, पूर्व विधायक गोरख पासवान, और डीएम रविंद्र कुमार ने स्वागत किया।  समारोह में विद्वान ब्राह्मण ने मंत्रोच्चारण के साथ 648 जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न कराया। जबकि 14 जोड़ों का निकाह हुआ। 


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3