CRIME
पैसे की लालच में नानी ने नाती को 2 लाख में बेचा
Tuesday, January 16, 2024
Edit
Crime: ग्रेटर नोएडा में एक महिला ने अपने 1 महीने के नाती को 2 लाख रुपए में बेच दिया। नानी ने मुरादाबाद के संभल की एक महिला के जरिए नवजात को हापुड़ में एक डॉक्टर को बेच दिया। उसके बाद डॉक्टर ने बच्चे को एक दंपती को बेच दिया।
बच्चा चोरी होने का केस 10 मई, 2023 को दर्ज हुआ था। आज मंगलवार को 8 महीने बाद पुलिस सभी आरोपियों को पकड़ पाई है। पुलिस ने बच्चे को भी बरामद करके मां को सौंप दिया है। पुलिस ने नानी को नवंबर में ही गिरफ्तार कर लिया था। नानी के बताए अन्य आरोपियों की पुलिस काफी समय से तलाश कर रही थी। मामला नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र का है।
Previous article
Next article