लोकसभा चुनाव को लेकर भाजप की अहम बैठक आज, सीएम योगी समेत कई दिग्गज होंगे शामिल
UP: आगामी लोकसभा को लेकर भाजपा की गुरुवार को महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक में चुनावी तैयारियों का रोडमैप तय होगा। मौजूदा और आगामी अभियानों को लेकर चर्चा होगी। पन्ना समिति, बूथ कमेटियों से लेकर लोकसभा संचालन समिति को लेकर चर्चा होगी। पार्टी ने हाल ही में लोकसभा प्रभारी और समन्वयक तय कर लिए हैं। अब हर लोकसभा की संचालन समिति गठित होनी है। भाजपा ने अबकी बार 400 पार का नारा बुलंद किया है। वहीं यूपी के लिए सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया गया है।
राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े की मौजूदगी में चांसलर क्लब में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्यप्रताप शाही, स्वतंत्रदेव सिंह, धर्मपाल सिंह, अनिल राजभर, जसवंत सैनी सहित अन्य मंत्री शामिल होंगे। इसके अलावा कुछ प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्ष और क्षेत्रों के प्रभारियों की भी मौजूदगी रहेगी।