BIHAR
STATE
बिहार में अब डबल इंजन की सरकार; नीतीश कुमार 8 मंत्रियों के साथ शाम 5 बजे लेंगे शपथ
Sunday, January 28, 2024
Edit
पटनाः बिहार में महागठबंधन सरकार से नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने नई सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। अब बिहार में उनके ही नेतृत्व में भाजपा के समर्थन से नई सरकार का गठन होने जा रहा है।
नई सरकार में बीजेपी से सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम होंगे। नई सरकार को जीतनराम मांझी ने भी अपना समर्थन दिया है। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पटना आ रहे हैं। भाजपा ने पिछड़े समाज से आने वाले सम्राट चौधरी और भूमिहार नेता विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा।
Previous article
Next article