तीन डिग्री से नीचे गिरा पारा, चार दिन घने कोहरे का अलर्ट



लखनऊ: कड़ाके की ठंड, कोहरे और शीतलहर से अभी राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने अभी तीन से चार दिन तक पांच राज्यों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड और घने कोहरे की चेतावनी दी है। साथ ही, 15 व 16 तारीख के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में रेड, ऑरेंज व यलो अलर्ट जारी किया है। कई जगह तापमान 3 डिग्री से नीचे रहने से रविवार को भी भीषण ठंड रही। 

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सैटेलाइट तस्वीरों में सुबह साढ़े पांच बजे के आसपास पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बहुत घना कोहरा नजर आया। यूपी, दिल्ली समेत उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान 3 से 7 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। 


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3