POLITICS
राजीव उपाध्याय ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को झटका
Wednesday, January 17, 2024
Edit
बलिया। लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव और दो बार बलिया के जिलाध्यक्ष रहे राजीव उपाध्याय ने ‘हाथ का साथ छोड़ दिया है। वे वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य थे।
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लिखे पत्र में उन्होंने लिखा है कि ‘बहुत ही कष्ट के साथ मैं कांग्रेस से इस्तीफा दे रहा हूं। राजीव उपाध्याय बलिया लोकसभा तथा फेफना विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। उनके दादाजी व पिताजी भी आजीवन कांग्रेस से जुड़े रहे। उनके इस्तीफे को कांग्रेस की बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है। 18 जनवरी को वे उजियार स्थित अपने आवास ‘गंगा भवन पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
Previous article
Next article