सपा विधायक ने विधान सभा सिकंदरपुर में विधायक निधि से बने विकास कार्यों का किया लोकार्पण



सिकन्दरपुर, बलिया/ सन्तोष शर्मा। सपा विधायक जियाउद्दीन रिजवी ने विधान सभा सिकंदरपुर के विभिन्न गांवों में विधायक निधि से बने विकास कार्यों का लोकार्पण बस स्टेशन चौराहे पर सपा कार्यालय पर किया। क्षेत्रके गोपालपुर, बिजलीपुर, बनहरा, बेलसड़ी, देवकली, कठघरा, कड़सर, पहराजपुर, मुस्तफाबाद आदि गांवों मे विधायक निधि से बने डेढ़ करोड़ की विकास कार्यों का लोकार्पण विधायक जियाउद्दीन रिजवी के द्वारा बुधवार को किया गया। विधायक जियाउद्दीन रिजवी ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ट्रांसफामर  की क्षमता वृद्धि के लिए 60 लाख रूपए विधायक निधि से दिए। इस मैके पर अवर अभियंता विजय यादव सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक ने बताया कि गौरा मदनपूरा में बनने वाले अग्नि समन केंद्र पर बहुत लिखा पढ़ी करने के बाद धन आ गया है अब काम में तेजी आई है। 

समय से अग्नि समन केंद्र बन कर तैयार हो जाएगा। कृषि मंडी का विकास कार्य प्रारंभ हो गया है। क्षेत्र का विकास ही मेरी प्राथमिकता है। इस सरकार में विकास कार्यों को कराने के लिए बहुत भाग दौड़ करना पड़ रहा है। 

इस सरकार को विकास कार्यों में कोई रुचि नहीं है। इस मौके पर राम जी यादव, भीष्म यादव, खुर्शीद आलम, चंद्रमा यादव, देवनारायण यादव, बबलू सिंह, धनजय सिंह, विनोद राम, गुरुज लाल राजभर सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3