Ballia: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज़ हुसैन ने किया मकर संक्रांति मिलन समारोह 2024 का शुभारम्भ



बलियाः माल्देपुर मोड़ पर रविवार को मकर संक्रांति मिलन समारोह 2024 का शुभारम्भ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज़ हुसैन, राज्य सांसद नीरज शेखर,स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, ज़िलाध्यक्ष संजय यादव ने संयुक्त रूप से किया। 

समारोह को सम्बोधित करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की युवा चेतना देश भर में अच्छा कार्य कर रही है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की प्रभु राम 22 जनवरी को अयोध्या आ रहे हैं। हर घर में दीपावली मननी चाहिए। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वालों का अस्तित्व है ही नहीं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहनवाज हुसैन ने कहा की मुसलमान के लिए हिंदुस्तान से अच्छा मुल्क, हिंदू से अच्छा दोस्त और नरेंद्र मोदी से अच्छा प्रधानमंत्री नहीं मिल सकता है। 

शाहनवाज़ हुसैन ने कहा की युवा चेतना के प्रमुख रोहित कुमार सिंह अद्भुत सेवा कार्य कर रहे हैं। सांसद नीरज शेखर ने कहा की दही-चूड़ा की परंपरा को युवा चेतना अद्भुत रूप से आयोजित करती है।श्री शेखर ने कहा की मोदी जी ने देश को बदल दिया। इस दौरान प्रसिद्ध गायक सन्नी पांडेय के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3