मंत्री दयाशंकर सिंह ने अधिकारियों को दिए जरुरी दिशा निर्देश, अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराएं बेहतर परिवहन व्यवस्था



लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को परिवहन की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी, इसके लिए परिवहन विभाग अपने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्क रहकर पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिये गये है। साथ ही निजी बस संचालकों, ओला, उबर के मालिकों के साथ वार्ता कर बेहतर परिवहन सेवा मुहैया कराने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं।

परिवहन मंत्री ने जनपद अयोध्या को जाने वाले समस्त हाईवेज के प्रत्येक टोल प्लाजा पर परिवहन विभाग का संयुक्त हेल्पडेस्क रोडवेज के अधिकारियों के साथ बनाये जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक टोल प्लाजा पर लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन किये जाने हेतु प्रसारण के साथ-साथ सड़क सुरक्षा/यातायात नियमों की होर्डिंग भी लगायी जाय तथा परिवहन विभाग का टोल-फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1800-1800-151 एवं जनपद स्तरीय विभागीय कंट्रोल रूम एवं मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम का नम्बर भी प्रदर्शित किया जाय। 

18 से 25 जनवरी, 2024 की अवधि में परिवहन आयुक्त मुख्यालय पर एवं अयोध्या सम्भाग के सभी जनपद एवं लखनऊ, वाराणसी एवं गोरखपुर जनपद में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। परिवहन आयुक्त मुख्यालय पर स्थापित परिवहन विभाग का हेल्पलाइन नम्बर 1800-1800-151 24×7 संचालित रहेगा।


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3