LUCKNOW
STATE
UTTAR PRADESH
UP: एसटीफ ने मुठभेड़ में माफिया विनोद उपाध्याय को किया ढेर
Friday, January 5, 2024
Edit
UP: गैंगस्टर विनोद उपाध्याय को उत्तर प्रदेश पुलिस ने ढेर कर दिया है। बीती रात एसटीएफ की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इसमें माफिया और शार्प शूटर विनोद कुमार उपाध्याय गोली लगने से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। विनोद उपाध्याय के सिर गोरखपुर पुलिस ने एक लाख रुपये इनाम की घोषणा की थी।
पुलिस को उसकी जमीन कब्जाने, हत्या और हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में तलाश थी। विनोद उपाध्याय पुत्र रामकुमार उपाध्याय मूल रूप से मयाबाजार थाना महाराजगंज, अयोध्या का रहने वाला था। अपराध की दुनिया का बड़ा नाम और उत्तर प्रदेश के टॉप 61 माफिया की सूची में शामिल माफिया विनोद कुमार उपाध्याय पर एडीजी जोन गोरखपुर ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। गुरुवार की रात बदमाश विनोद उपाध्याय और एसटीएफ के मध्य सुल्तानपुर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई।
Previous article
Next article