पिकअप पलटी, 14 लोगों की गई जान, 45 लोग थे सवार थे



MP: मध्यप्रदेश के डिंडौरी में एक पिकअप के पलटने से 14 लोगों की जान चली गई। वहीं, अन्य 20 लोग घायल हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में भर्ती कराया गया है। पिकअप में लगभग 45 लोग सवार थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम ने मृतकों और घायलों की पुष्टि की है। हादसा बिछिया थाना क्षेत्र में गुरुवार भोर में तीन से चार बजे के बीच हुआ। घटनास्थल पर कोहराम मच गया।
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3