Aaj Ka Rashifal 01 फरवरी 2024: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष राशि- सांयकाल तक ग्रहों की स्थिति प्रतिकूल रहेगी। थोड़ा ध्यान रखिए स्वास्थ्य पर। सांयकाल के बाद बड़ा आनंददायक जीवन गुजारेंगे। सबकुछ बेहतर होने लगेगा। प्रेम, संतान अच्छा। 

वृषभ राशि- मन खिन्न रहेगा। अवसाद की स्थिति रहेगी। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार सही चलता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें। 

मिथुन राशि- कलहकारी सृजन होगा। क्रोध में रहेंगे। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं। व्यापार सही रहेगा और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि-  सांयकाल के बाद तबीयत में सुधार होने लगेगा। थोड़ा कलह जरूर होगा, लेकिन सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। 

सिंह राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होने लगेगी जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। स्वास्थ्य में सुधार।  

कन्या राशि- स्वास्थ्य अभी नरम-गरम बना रहेगा। धन की स्थिति भी उतार-चढ़ाव में रहेगी। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। 

तुला राशि- सांयकाल के बाद सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। 

वृश्चिक राशि- समय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। प्रेम,संतान अच्छा। 

धनु राशि- व्यापारिक स्थिति सुधरेगी। आय का स्तोत्र बढ़ेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम,संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। 

मकर राशि- उच्चाधिकारियों का आर्शीवाद मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान में थोड़ी दूरी। व्यापार अच्छा। 

कुंभ राशि- सांयकाल के बाद भाग्य साथ देने लगेगा। रास्ते की रुकावट खत्म होने लगेगी। यात्रा का योग बनेगा। सांयकाल तक थोड़ा धैर्य के साथ चलिएगा। प्रेम, संतान में सुधार। व्यापार भी अच्छा। 

मीन राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य में ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। 


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3