Aaj Ka Rashifal 24 फरवरी 2024: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष राशि- ऐसे तो शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। बस भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। लिखने- पढ़ने में समय व्यतीत करें। प्रेम,संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा चल रहा है। सू्र्य को जल देते रहें। 

वृषभ राशि- ग्रह-कलह के संकते हैं। यद्यपि भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी, फिर भी घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम,संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। प्रेम,संतान मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। वाणी पर नियंत्रण रखिएगा। निवेश पर नियंत्रण रखिएगा। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। तांबें की वस्तु दान करें।

सिंह राशि- ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध रहेंगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम,संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें। 

कन्या राशि- मन परेशान रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें। 

तुला राशि- आय के नए मार्ग बनेंगे। यात्रा का संयोग बनेगा। अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। तांबें की वस्तु दान करें। 

वृश्चिक राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आर्शीवाद रहेगा। व्यापार अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।

धनु राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। प्रेम, संतान अच्छा। 

मकर राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य आपका थोड़ा नरम-गरम है। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- आनंददायक जीवन गुजारेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय। तांबें की वस्तु दान करें।

मीन राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3