Aaj Ka Rashifal 26 फरवरी 2024: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष राशि- शत्रुओं पर विजय पा लेंगे। रोग भी थोड़ा परेशान करने की कोशिश करेगा लेकिन कुछ हो नहीं पाएगा आपको। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है। 

वृषभ राशि- मानसिक अवसाद बना रहेगा। बच्चों को लेकर के मन परेशान रहेगा। प्रेम में तू तू मैं मैं का संकेत है। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ है। स्वास्थ्य फिर भी ठीक है। 

मिथुन राशि- घरेलू विवाद मन को परेशान करेगा। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। अपने स्वास्थ्य और अपनों के स्वास्थ्य को लेकर आपका मन परेशान रहेगा। प्रेम और संतान अच्छा है।

सिंह राशि- धन हानि के संकेत हैं। निवेश न करें। स्वास्थ्य ठीक है, लेकिन मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- मन में कोलाहल रहेगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं है। प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- फालतू के खर्च होंगे। मन अप्रसन्न रहेगा। आपको अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। 

वृश्चिक राशि- आय में उतार चढाव बना रहेगा। मानसिक अवसाद की स्थिति रहेगी। प्रेम संतान मध्यम रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- कोर्ट कचहरी के मामले से बचें। नए व्यापार की शुरुआत अभी न करें। राजनीतिक परेशानियां बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। 

मकर राशि- मान हानि का संकेत है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार भी बहुत अच्छा। मान प्रतिष्ठा पर आंच न आए इस बात का ध्यान रखें।

कुंभ राशि- भावुक मन से लिया गया निर्णय नुकसान करेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू तू मैं मैं से बचें। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय नहीं है। 

मीन राशि- अपने स्वास्थ्य और अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी की स्थिति खराब दिख रही है। प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात किसी खराब स्थिति में जा सकती है।


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3