Aaj Ka Rashifal 28 फरवरी 2024: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष राशि- शत्रु थोड़ा एक्टिव रहेंगे। रोग-व्याधि भी एक्टिव रहेंगे, लेकिन जीत आपकी होगी। प्रेम,संतान पहले से काफी बेहतर है। सूर्य को जल देते रहें और हरी वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें। 

मिथुन राशि- घरेलू चीजों को शांत होकर निपटाएं, अन्यथा नुकसान होगा। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वंय के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रक्तचाप अनियंत्रित हो सकता है। 

कर्क राशि- नए व्यापार की शुरुआत अभी न करें। नाक, कान और गला की परेशानी आपको हो सकती है।

सिंह राशि- धन-हानि के संकते हैं साथ ही मुख रोग के आप शिकार हो सकते हैं। प्रेम संबंध और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार इस समय मध्यम है। हरी वस्तु का दान करें। 

कन्या राशि- आप अपने चिड़चिड़ेपन पर काबू रखें। अभी निर्णय को थोड़ा रोककर ही रखें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम संबध और संतान अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें। 

तुला राशि- इस समय आपसे बहुत खर्चें होंगे। आपका मन व्यथित रहेगा। आपको नेत्र पीड़ा रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। 

वृश्चिक राशि- आय में लगभग उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य ठीक है। व्यापार लगभग ठीक है।

धनु राशि-नए व्यापार की शुरुआत न करें। कोर्ट-कचहरी से बचें। सीने में विकार संभव है। लाल वस्तु पास रखें। 

मकर राशि- यात्रा करने से बचें। धर्म-कर्म में अतिशय से बचें। मान-हानि के संकेत मिल रहे हैं। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- परिस्थितियां इस समय प्रतिकूल हैं। कोई भी रिस्क न लें। थोड़ा सा बचकर स्वास्थ्य पर ध्यान देकर के चलें।

मीन राशि- स्वंय के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान रखें। नौकरी में कोई रिस्क न लें। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात बहुत अच्छी नहीं होगी। बचकर रहें।


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3